ममता सेवी संस्था बदायूं द्वारा गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में सरकारी योजनाओं पर निशुल्क कैंप का आयोजन।
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में ममता सेवी संस्था के तत्वावधान मे सरकारी योजनाओं पर निशुल्क शिविर लगाया गया। तत्पश्चात डॉ. ममता नौगरैया द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं व दीप्ति गुप्ता, सरला चक्रवर्ती,इंदु शर्मा, मधु अग्रवाल, डॉ निशि अवस्थी,डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ उमा सिंह गौर द्वारा पुष्पार्पण कर कार्यक्रम को प्रगति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ इंदु शर्मा ने की।
ममता सेवी संस्था की सचिव डॉ ममता नौगरैया ने बताया कि ममता सेवी संस्था अभी तक सरकारी योजनाओं पर लगातार कार्य कर रही है। आज का कार्यक्रम सरकारी योजनाओं के क्रियान्वित करने को लेकर है।
समाजसेविका एवं सचिव दीप्ति गुप्ता ने कहा कि -‘जीवन में आगे बढ़ते रहकर कार्य करते रहना चाहिए । योजनाओं की जानकारी होने पर हम लाभ भी प्राप्त कर पाते हैं।
मीडिया प्रभारी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी व संरक्षक मंडल से सरला चक्रवर्ती ने लोगों को कहा वह सुकन्या समृद्धि योजना व आयुष्मान कार्ड के नियमों व प्रक्रिया को जानें। टिथोनस स्कूल की संस्थापक मधु अग्रवाल ने बताया कि ममता सेवी संस्था स्थान स्थान पर निशुल्क कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।
गिन्दो देवी कालेज की प्राचार्य डॉ इंदु शर्मा ने कहा कि हमें हमेशा आगे बढ़कर कार्य करते रहना चाहिए। वही डॉ उमा सिंह गौर ने कहा की ममता सेवी संस्था समय-समय पर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का उत्तम कार्य कर रही हैं। जो काबिले तारीफ है।डॉ निशि अवस्थी ने महिलाओं के सम्मान को लेकर कहा कि वास्तव में धरातल पर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में दीप्ति गुप्ता,मधु अग्रवाल,सरला देवी, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी , डॉ इंदु शर्मा, डॉ उमा सिंह गौर,डा निशि अवस्थीआदि लोग तल्लीनता के साथ कार्य से जुड़े।
कैम्प में काजल, शुभि पाल, शकुन्तला, मुस्कान,शिखा पाल,नेहा,रश्मि, महविश, वर्षा,वैष्णवी, वैष्णो, प्रियंका आदि लाभार्थियों ने लाभ लिया.
सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान कार्ड, सुकन्या सुमंगला योजना आदि पर संस्था कार्य कर रही है।
अंत में दीप्ति गुप्ता व डॉ ममता नौगरैया द्वारा सभी का उबअआभार व्यक्त किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


