4:05 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, दरोगा समेत पांच निलंबित

बदायूं

जरीफनगर में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, दरोगा समेत पांच निलंबित

मुकदमे के वादी और परिजनों को बिना सूचना थाने लाने और दुर्व्यवहार का आरोप, प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए सभी पुलिसकर्मी

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में मुकदमे के वादी और उसके परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 247/2026 धारा 191(2), 193(3), 190, 33, 115(2), 109(1), 325, 3(5) बीएनएस तथा धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत अनमोल आदि 12 नामजद एवं 8 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है।

आरोप है कि इस मुकदमे में थाना जरीफनगर पर तैनात उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज, आरक्षी सुरजीत सिंह, लोकेश, हरीश एवं सन्दीप बिना थाना प्रभारी अथवा उच्च अधिकारियों को सूचित किए मुकदमे के वादी के ग्राम दियोहरा शेखपुर स्थित घर पहुंचे।

बताया गया कि पुलिसकर्मी वादी उदयप्रकाश, उसके पिता कृपाल सिंह एवं अवनेश को थाना जरीफनगर लेकर आए। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार एवं अभद्रता की गई।

मामले की प्रथम दृष्टया जांच में सभी पांचों पुलिसकर्मियों को दोषी पाए जाने के बाद विभाग की ओर से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में आगे की विभागीय जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस