10:56 am Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में वारंटी और वांछित अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा, एक रात में 86 गिरफ्तार

बदायूं

बदायूं में वारंटी और वांछित अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा, एक रात में 86 गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में जनपदीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12/13 सितंबर 2026 की रात जिलेभर में अभियान चलाकर कुल 86 वारंटी (NBW) एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के तहत सर्किल दातागंज में दातागंज से 1, अलापुर से 5, उसावां से 4 और हजरतपुर से 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। वहीं सर्किल सहसवान में सहसवान से 6 और मुजरिया से 1 गिरफ्तारी हुई।
सर्किल बिल्सी में बिल्सी से 11, उघैती से 5 और इस्लामनगर से 1 अभियुक्त पकड़ा गया। सर्किल बिसौली में बिसौली से 3, वजीरगंज से 2 तथा फैजगंज बेहटा से 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
इसी तरह सर्किल नगर में कोतवाली से 1, सिविल लाइंस से 8 और बिनावर से 2 अभियुक्त गिरफ्तार हुए। सर्किल उझानी में उझानी से सर्वाधिक 15, कादरचौक से 14 और मुसाझाग से 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। उझानी सर्किल के उसहैत थाने से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
पुलिस का कहना है कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रखे जाएंगे।
सबसे बड़ी कार्रवाई उझानी सर्किल में हुई, जहां 33 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस