9:32 am Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बिल्सी । बदायूं में बिल्सी थाना क्षेत्र के बरनी ढकपुरा गांव में 14 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
किशोरी के पिता सिद्धार्थ का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से उनके परिवार का जमीनी विवाद चल रहा था इसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में उनकी बेटी को चोट लगी थी। इसके बाद उसका इलाज चल रहा था, जहा उसकी मौत हो गई।
बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि बरनी ढकपुरा निवासी 14 वर्षीय शिवानी पुत्री सिद्धार्थ कई दिनों से बीमार थी। परिजनों ने उसे 3 सितंबर 2026 क जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गर्ई,
परिजनों के कहने पर शुक्रवार को शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवार्ड करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस