9:31 am Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी संकट मोचन दरबार में 14 को होगा तंत्र मुक्ति हवन

संकट मोचन दरबार में 14 को होगा तंत्र मुक्ति हवन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार, स्टेट बैंक के पास स्थित श्री संकट मोचन दरबार में 14 सितंबर को दोपहर तीन बजे तंत्र मुक्ति हवन का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार हवन में नजर दोष, ऊपरी बाधा, नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से राहत के लिए विशेष अनुष्ठान किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि तंत्र-जादू-टोना के प्रभाव से मुक्ति, पारिवारिक कलह के शमन, व्यापार में रुकावट दूर करने तथा जीवन में शांति, सुरक्षा और सकारात्मकता के लिए हवन में संकल्प कराया जाएगा। यह जानकारी संकट भजन दरबार के महंत संजय शर्मा ने दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से हवन में शामिल होने की अपील की है!

विज्ञापन एक्सप्रेस