8:50 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

कछला हादसा: दूसरे दिन भी एनडीआरएफ के हाथ खाली, 10 साल की इंद्रा का नहीं लगा सुराग

कछला हादसा: दूसरे दिन भी एनडीआरएफ के हाथ खाली, 10 साल की इंद्रा का नहीं लगा सुराग।

उझानी-बदांयू 12 सितंबर ।

कछला गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबी 10 वर्षीय बालिका इंद्रा का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। रविवार को एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी के गोताखोरों ने सुबह से शाम तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गौरतलब है कि शनिवार को राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्चैन तहसील के दौलत गंगा गांव निवासी वीरन अपने परिवार के 40 लोगों के साथ सोरों में अपनी मां का पिंडदान करने के बाद कछला गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान वीरन की 10 वर्षीय बेटी इंद्रा, दलवीर का 15 वर्षीय बेटा गोविंदा और दलवीर की 12 वर्षीय बेटी सकीना गहरे पानी में डूबने लगे थे। पुलिस और गोताखोरों ने गोविंदा और सकीना को बचा लिया था, जबकि इंद्रा लापता हो गई थी।

दूसरे दिन रविवार को कछला पुलिस चौकी के साथ एनडीआरएफ की टीम ने बोट और जाल के सहारे घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया। तेज बहाव और गहराई के कारण अभियान में काफी दिक्कतें आईं।

देर शाम तक बच्ची का शव बरामद न होने से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन घाट पर ही टकटकी लगाए बैठे हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस