7:50 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

करहल गौशाला में नेपियर घास प्लान, का गौसेवा आयोग सदस्य ने किया निरीक्षण

करहल गौशाला में नेपियर घास प्लान, का गौसेवा आयोग सदस्य ने किया निरीक्षण।

रिपोर्टर – अरुण कुमार, करहल (मैनपुरी)।

मैनपुरी 12 सितंबर।

करहल पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने शनिवार को कान्हा पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में भूसा, हरा चारा, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने स्वयं गायों को गुड़ और केला खिलाया।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी गौशालाओं में हरे चारे की स्थायी व्यवस्था के लिए गोचर की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उस पर नेपियर घास उगाई जा रही है। जहां गोचर भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां किसानों से अनुबंध कर नेपियर की खेती कराई जा रही है, इससे किसानों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि योगी सरकार गौसेवा के इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है। युवा 4 गाय लेकर पालन शुरू कर सकते हैं, जिस पर सरकार प्रति गाय 50 रुपये की सहायता दे रही है। इसके अलावा गोबर से बायोगैस और जैविक खाद बनाकर अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है।

उन्होंने नंदिनी योजना की जानकारी भी दी और नगर में संचालित रोटी संग्रह वाहन के कार्य की सराहना की। निरीक्षण के बाद गौसेवा आयोग सदस्य आशीष पांडेय के आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन एक्सप्रेस