7:50 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

चेकिंग के दौरान तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कुंवरगांव। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कुंवरगांव पुलिस ने एक युवक को 12 बोर के देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार देर रात उपनिरीक्षक सुकेन्द्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे से इनायतगंज-इमलिया मार्ग पर पहुंचने के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इनायतगंज-लाही फरीदपुर तिराहे के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक की कमर में बंधी फेट से 12 बोर का देशी तमंचा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इरशाद उर्फ पतरे (35), निवासी लाही फरीदपुर बताया।

थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तमंचा रखने की वजह पूछने पर आरोपी ने खेतों की रात में रखवाली करने की बात कही। पुलिस ने बरामद तमंचा और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस