7:37 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी -सड़कों, एक्सप्रेस-वे में हुआ अभूतपूर्व भ्रष्टाचार : डिंपल यादव

मैनपुरी -सड़कों, एक्सप्रेस-वे में हुआ अभूतपूर्व भ्रष्टाचार : डिंपल यादव।

मैनपुरी 12 सितंबर।

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव शनिवार को मैनपुरी पहुंचीं। उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़े आरोप लगाए –

भ्रष्टाचार का आरोप: कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। सड़कों और एक्सप्रेस-वे के निर्माण/उद्घाटन में अभूतपूर्व भ्रष्टाचार हुआ है।
सहारनपुर मस्जिद मामला: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण को गैर-संवैधानिक बताया। कहा यूपी चुनाव को देखते हुए ऐसी कार्रवाई हो रही है, वक्त बदलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
आजम खान पर: बोली अखिलेश यादव के बयान का समर्थन किया। कहा सपा सरकार बनने पर आजम खान समेत सभी पर लगे फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराकर वापस लिए जाएंगे।

PDA की लड़ाई पर बोली सपा की लड़ाई रंगों की नहीं, बल्कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक), युवाओं और महिलाओं के हक की लड़ाई है। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज है।

इसके बाद डिंपल यादव हरियाणा के पलवल सड़क हादसे में मारे गए किशनी क्षेत्र के 5 लोगों के परिजनों से मिलने गांव-गांव गईं – किशनपुर मुर्गिया, हविलिया, डांडी भट्ठा और चांदा। चांदा में मृतक विजय यादव के भाई देवराज को ढांढस बंधाया और कहा पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

मैनपुरी से अरुण कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन एक्सप्रेस