7:38 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी: विधवा पर ससुरालियों ने बरपाया कहर, मुकदमा दर्ज

मैनपुरी: विधवा पर ससुरालियों ने बरपाया कहर, मुकदमा दर्ज।

मैनपुरी जासमई 12 सितंबर ।

पति की मौत के तीन महीने भी नहीं बीते कि ससुराल वालों ने विधवा को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता खुशबू सिंह पत्नी अमन कुमार निवासी ग्राम जासमई ने बताया कि उसकी शादी अमन कुमार पुत्र हरनारायण से हुई थी। पति लखनऊ में ऑटो चलाता था। 17 जून 2026 को सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के कुछ दिन बाद से ही सास-ससुर घर छोड़ने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आए दिन मारपीट की जाती थी। 7 सितंबर की शाम मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुर हरनारायण, सास शीला देवी, ननद कामिनी, ज्योति, कंचन और ननदोई मानवेंद्र सिंह उर्फ मोनू निवासी नवीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी से अरुण कुमार।

विज्ञापन एक्सप्रेस