बदायूं
आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर सीएचसी पर विवाद, पुलिस पहुंची—दोनों पक्षों में हुआ समझौता
केशव गुप्ता
उसावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसावां पर आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर और कार्ड बनवाने आए एक युवक के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चीता मोबाइल टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया गया कि युवक जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर से कहासुनी करने लगा। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां बातचीत के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया।
कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ गलतफहमी के कारण विवाद हुआ था। अब दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी हो गई है और कोई भी पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं चाहता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


