4:51 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

‘उमंग एक पहचान’ कार्यक्रम: न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरैनी के बच्चों का दबदबा

‘उमंग एक पहचान’ कार्यक्रम: न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरैनी के बच्चों का दबदबा
​दातागंज (बदायूं)। ‘उमंग एक पहचान’ कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत बसेला की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
​कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता से हुई, जिसमें पुरैनी की गुंजन ने प्रथम, नगला बसेला के जयंत ने द्वितीय और बेलाडण्डी की ऋषिका सक्सेना ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा 6 वर्ग में नगला बसेला की टीम विजयी रही, जबकि कक्षा 7 व 8 वर्ग में पुरैनी की टीम ने बाजी मारी।
​वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरैनी के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। वहीं, अंग्रेजी डिक्टेशन में पुरैनी की दीप्ति ने पहला, वंश ने दूसरा और बेलाडण्डी की ऋषिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
​पुरैनी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद कादरी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बदायूं की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
​कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल शिक्षक श्रीकिशन वर्मा ने किया और अंत में सभी आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक रामगोपाल गुर्जर, अंकुर गोयल, रजनीश कौशिक, चमन शर्मा, मनोज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस