4:50 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में गूंजा “सरसोता मंदिर बचाओ” का नारा

बदायूं से बड़ी खबर – सहसवान में गूंजा “सरसोता मंदिर बचाओ” का नारा

भूमाफियाओं में मचा हड़कंप!

सहसवान / बदायूं : सहसवान के आस्था के केंद्र, प्रसिद्ध सरसोता मंदिर को लेकर अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। मंदिर की दुर्दशा और जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे की खबर सुनकर खुद गोरखपुर मठ से योगी अचानक नाथ अचानक सहसवान पहुंच गए।

मंदिर में पहुंचते ही उन्होंने जो देखा, उससे वो दंग रह गए। चारों तरफ बदहाली, अव्यवस्थाओं का अंबार और मंदिर की जमीन पर कब्जे का खेल!

बस फिर क्या था, योगी अचानक नाथ ने सीधा मोर्चा खोल दिया। वो सीधे तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार को ज्ञापन ठोंक दिया।

ज्ञापन में फूटा गुस्सा, रखीं ये धमाकेदार मांगें –

> “मंदिर की जमीन को भूमाफियाओं के चंगुल से आजाद करो! मेले के नाम पर होने वाली लाखों की कमाई आखिर जा कहां रही है? उसका हिसाब दो और पैसा मंदिर के विकास में लगाओ!”

ज्ञापन में साफ-साफ कहा गया है कि सरसोता मंदिर को सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि एक भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

अब सवाल ये है – क्या सहसवान के इस प्राचीन मंदिर को उसका हक मिलेगा? क्या प्रशासन भूमाफियाओं पर बुलडोजर चलाएगा?

गोरखपुर से आए योगी के इस अल्टीमेटम के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। अब सबकी निगाहें लखनऊ और बदायूं प्रशासन पर टिकी हैं।

देखना होगा, सरसोता मंदिर का भाग्य चमकता है या फिर फाइलों में दबकर रह जाती है ये मांग!

विज्ञापन एक्सप्रेस