2:41 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

कार का पिछला शीशा तोड़कर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ, सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरी से हड़कंप

बदायूं

कार का पिछला शीशा तोड़कर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ, सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरी से हड़कंप

केशव गुप्ता

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक नवादा स्थित दास डिग्री कॉलेज के सामने पीड़ित ने खाना खाने के लिए अपनी कार रोकी थी। कुछ समय बाद जब वह वापस कार के पास पहुंचा तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ मिला। कार के अंदर रखे जेवरात और नकदी गायब देखकर उसके होश उड़ गए।
पीड़ित ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी और सिविल लाइंस थाने पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना से क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस