1:53 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

आवास की दूसरी किस्त के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, अलापुर में सभासद पर शिकायती पत्र से मचा हड़कंप

बदायूं

आवास की दूसरी किस्त के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, अलापुर में सभासद पर शिकायती पत्र से मचा हड़कंप

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले के अलग-अलग कस्बों में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त के नाम पर कथित रूप से रुपये मांगने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी क्रम में अब अलापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 से एक मामला सामने आया है, जहां एक सभासद पर आवास की दूसरी किस्त डलवाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता इमरान का आरोप है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के सभासद इसरार अहमद उर्फ वफाती द्वारा आवास योजना की दूसरी किस्त दिलवाने के नाम पर रुपये की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पहली किस्त आने के दौरान भी सभासद द्वारा रुपये लिए गए थे।
इमरान ने इस संबंध में 31 अगस्त को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दूसरी किस्त डलवाने के लिए भी उससे रुपये मांगे जा रहे हैं।
मामले में शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
मामला अलापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 का है।

विज्ञापन एक्सप्रेस