उझानी के सिरसौली स्कूल में उमंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया पुरस्कृत।
उझानी (बदायूं) 11 सितंबर ।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत सिंह राठौर के मार्गदर्शन में न्याय पंचायत अब्दुल्लागंज, विकास क्षेत्र उझानी की उमंग कार्यक्रम प्रतियोगिता पीएम श्री संविलियन विद्यालय सिरसौली में आयोजित हुई।
कार्यक्रम में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक स्तर पर बाल कविता में दूदेनगर की जाग्रति और प्रगति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में अल्लापुर भोगी के मो. अयान, सामान्य ज्ञान क्विज में वरसुआ के मो. आतिब और सिरसौली की नवीरा ने बाजी मारी।
उच्च प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषण में वरसुआ की शिवानी, अंग्रेजी भाषण में अब्दुल्लागंज की साक्षी, डिबेट में सिरसौली के आशीष और अब्दुल्लागंज की शालू तथा सामान्य ज्ञान क्विज में सिरसौली के शिवराज, नेहा और आशीष विजेता रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने कहा कि उमंग प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने का मंत्र दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, एआरपी संजीव गंगवार, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, न्याय पंचायत प्रभारी रेनू अग्रवाल, उमंग कार्यक्रम के नोडल अनुज सक्सेना, काजल दूबे, हेमंत शर्मा ने विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया। शेष सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।




कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाध्यापक सदफ नसीम, सवीहा शफी, कंचन, अमित शर्मा, शिवम शर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, भूपराम, अनुशेखर मिश्रा, सूरज शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


