सहसवान में भाजपा नेता विक्रांत यादव की बढ़ती चर्चा, नगर से गांव तक जनसंपर्क पर जोर।


सहसवान (बदायूं)। विधानसभा चुनाव की चर्चाओं के बीच सहसवान विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव का नाम लगातार चर्चा में है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उनके जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों को लेकर लोगों के बीच बातचीत हो रही है।
विक्रांत यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के छोटे भाई तथा ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव के पति हैं। क्षेत्र में यादव परिवार लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़ा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार विक्रांत यादव विभिन्न अवसरों पर जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। गंगा में डूबने की घटना से प्रभावित एक परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों की मदद और बेटियों के विवाह में सहयोग जैसे कार्यों का भी क्षेत्र में उल्लेख किया जाता है।
हाल ही में बातचीत के दौरान विक्रांत यादव ने कहा, “मैं राजनीति नहीं, रिश्ता निभाता हूं। जनता का दुख मेरा दुख है और हर दुख में साथ खड़ा हूं।”
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनका जमीनी जुड़ाव और लोगों से सीधा संपर्क उनकी पहचान बनता जा रहा है। युवाओं और बुजुर्गों के बीच भी उनके सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा है।
हालांकि विधानसभा चुनाव में पार्टी किसे अवसर देगी, इसका फैसला भविष्य में होगा, लेकिन क्षेत्र में विक्रांत यादव की सक्रियता और बढ़ती जनचर्चा राजनीतिक हलकों में जरूर चर्चा का विषय बनी हुई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


