4:55 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली के अहरौली गांव में स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला, रिपोर्ट 11 दिन देर से पहुंची

बदायूं के अहरौली गांव में स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला, रिपोर्ट 11 दिन देर से पहुंची।

बदायूं 11 सितंबर।

बिसौली ब्लॉक के गांव अहरौली में स्वाइन फ्लू का एक मरीज निकला है। 50 वर्षीय महिला अपना इलाज कराने के लिए बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज गई थी।

वहां इलाज से पूर्व 31 अगस्त को स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को वहीं पर भर्ती कर लिया गया और वहीं पर इलाज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस जांच की रिपोर्ट 10 सितंबर को यानी 11 दिन बाद स्वास्थ्य विभाग को दी गई। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

इसके बाद बिसौली के एमओआईसी डॉ. अरविंद वर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम गांव अहरौली भेजी गई। टीम ने गांव पहुंचकर महिला के परिजनों और आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग की।

गनीमत रही कि टीम को अन्य किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले। अगर लक्षण मिलते तो विभाग को सभी लोगों को ट्रेस करने में काफी दिक्कत होती।

इस मामले पर सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान महिला पॉजिटिव मिली थी। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई है, इसके बाद टीम को गांव भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक बदायूं के रहने वाले कुछ लोग अन्य जिलों में जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पर उनका इलाज किया गया, लेकिन जिले के स्वास्थ्य महकमे के लिए संबंधित जनपदों से समय पर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ये बेहद गंभीर समस्या के रूप में सामने आ सकता है

विज्ञापन एक्सप्रेस