उमंग कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत स्तर पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन।
शिक्षा के प्रति सीडीओ की अनूठी पहल,बच्चों ने किया उत्साह के साथ प्रतिभाग।
सहसवान=शिक्षा के प्रति अनूठी पहल “उमंग एक पहचान”कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
बेसिक शिक्षा के तहत अध्ययनरत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी गामिनी शिंगला के आदेशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित उमंग कार्यक्रम के प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सहसवान ब्लॉक की न्याय पंचायत खंदक की प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदक पर,मुजरिया की प्राथमिक विद्यालय मुजरिया में सम्पन्न हुई।खंदक पर आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व एआरपी राजन यादव ने किया।
नोडल संकुल शिक्षक मु परवेज अनवर और पूर्व एआरपी ओमप्रकाश ने प्राथमिक स्तर पर कविता,कहानी सुनाओ,सामान्य ज्ञान और डिक्टेशन,उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषण प्रतियोगिता,सामान्य ज्ञान,डिबेट और डिक्टेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन पारदर्शिता के साथ कराया।
प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर पर बाल कविता में नीरज,कहानी में सलोनी,सामान्य ज्ञान में सना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषण में लक्ष्मी,सामान्य ज्ञान में सौरव यादव,डिबेट में आरती और डिक्टेशन में स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत करते हुए अतिथियों ने कहा कि उमंग एक पहचान कार्यक्रम से बच्चों में हौंसला बढ़ेगा और नई ऊर्जा का संचार होगा।
इस अवसर पर एआरपी रावेश कुमार,आभा माहेश्वरी,प्रदीप कुमार,माहेश्वरी देवी,कैलाश,मंजू गुप्ता,वंदना,अनिल कुमार,हुकुम सिंह सहित न्याय पंचायत के शिक्षक मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


