बिल्सी -एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी पायलट ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान।
बिल्सी बदायूं 11 सितंबर ।
उझानी/बिल्सी क्षेत्र में 102 एंबुलेंस सेवा के स्टाफ की तत्परता से उझानी- क्षेत्र की जच्चा-बच्चा की जान बच गई।
ग्राम फुलासी निवासी धर्मपाल की 20 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी नौ माह की गर्भवती थीं। गुरुवार की रात को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही बिल्सी में तैनात ईएमटी अंकित कुमार और पायलट प्रीतम सिंह गांव पहुंचे और महिला को लेकर सीएचसी उझानी के लिए रवाना हुए।
गांव से करीब 200 मीटर आगे पहुंचते ही प्रीति की पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रीति ने बच्ची को जन्म दिया। ईएमटी ने तत्काल प्राथमिक उपचार देकर मां-बेटी की हालत सामान्य बनाए रखी।
बाद में दोनों को सीएचसी उझानी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया। समय पर एंबुलेंस पहुंचने और स्टाफ की समझदारी की ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग ने जमकर सराहना की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


