1:55 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

बिल्सी क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट।

बिल्सी (बदायूं) 11 सितंबर ।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर उसकी 21 वर्षीय बेटी को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार घटना 7 सितंबर दोपहर करीब 3 बजे की है। आरोप है कि गांव निवासी आरोपी सौरभ गौतम पुत्र रामबाबू पीड़िता की बेटी को घर से बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया।

आरोप यह भी है कि युवती को ले जाने में आरोपी के पिता रामबाबू पुत्र राम सिंह और चाचा सुधीर पुत्र राम सिंह ने सहयोग किया।

घटना के बाद परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग न लगने पर 9 सितंबर को थाना बिल्सी में शिकायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अशोक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस