1:52 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में नाबालिग के अपहरण का आरोप, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

बिसौली में नाबालिग के अपहरण का आरोप, तीन आरोपियों पर केस दर्ज।

बिसौली (बदायूं) 11 सितंबर।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 8 सितंबर की शाम की है। वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था, घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी।

आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर आरोपी अर्जुन पुत्र जगन निवासी सैफनी, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद, उसका जीजा जुगनू पुत्र दुर्जन निवासी थाना रजपुरा, जिला संभल और उनका साथी जितेन्द्र पुत्र भरत निवासी बिलारी, मुरादाबाद घर में घुसे और नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए।

परिजनों का आरोप है कि किशोरी घर में प्लॉट की बाउंड्री के लिए रखे गए करीब ढाई लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और मोबाइल फोन भी साथ ले गई है।

परिजनों ने बताया कि आरोपी अर्जुन उनके रिश्तेदार का परिचित है, जिसका घर पर आना-जाना था।

पुलिस ने 10 सितंबर को तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस