11:35 am Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

अमावस्या को लेकर कछला घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

अमावस्या को लेकर कछला घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

बदायूं। आगामी कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूं श्री अभिषेक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी उझानी श्री राहुल पाण्डेय ने कछला घाट स्नान क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस दौरान थाना प्रभारी उझानी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस