11:32 am Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएसपी ग्रामीण ने विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूं डॉ. हृदेश कठेरिया द्वारा थाना सहसवान एवं जरीफनगर के विवेचकों की विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अर्दली रूम किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विवेचकों से विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत एएसपी ग्रामीण ने थाना सहसवान क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस