10:40 am Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपे ज्ञापन

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपे ज्ञापन
बदायूं।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, जनपद बदायूं के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी एवं सहसंयोजक प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में लगभग 200 शिक्षकों के साथ उनकी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) को ज्ञापन सौंपे।

महासंघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश संख्या 652/2024 त्रिपुरारी दुबे एवं अन्य के क्रम में एरियर सहित वेतन भुगतान किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद बदायूं में विभिन्न याचिकाओं के माध्यम से शिक्षकों द्वारा उठाए गए प्रकरणों में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा एरियर सहित वेतन देने के आदेश पारित किए गए हैं। महासंघ ने संबंधित शिक्षकों को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एरियर सहित वेतन भुगतान शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि पूर्व में उच्च न्यायालय के समक्ष दिए गए हलफनामे के अनुसार संबंधित याचिकाओं में एरियर का भुगतान तीन माह में किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन निर्धारित समय में अनुपालन न होने के कारण पुनः अवमानना याचिकाएं दाखिल करनी पड़ी हैं। महासंघ ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

वहीं, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक), बदायूं को दिए दूसरे ज्ञापन में परिषदीय शिक्षकों के विभिन्न प्रकार के लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई। महासंघ ने कहा कि शिक्षकों को समय से वेतन एवं अन्य देयों का भुगतान मिलना आवश्यक है।
ज्ञापन में विशेष रूप से अगस्त 2026 के वेतन में विलंब का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों में वेतन सामान्यतः माह की 1 से 5 तारीख के बीच आ जाता था, जबकि पिछले एक वर्ष से लगातार माह की पहली तारीख को वेतन मिलने की व्यवस्था रही है। इस बार भी समय से वेतन उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि शिक्षकों को अनावश्यक आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
संगठन के द्वारा लंबित एरियर की 20 पृष्ठ की सूची संलग्न करते हुए आदरणीय वित्त एवं लेखा अधिकारी महोदय को प्रेषित कर अगले 1 सप्ताह के अंदर समस्त लंबित एरियर के भुगतान अपेक्षा की।
साथ ही वित्त लेखा अधिकारी महोदय से स्वीकृत चयन वेतनमान का वेतन निर्धारण कर इसी माह सभी पेंडेंसी को खत्म करने का अनुरोध किया। और कहा कि यदि समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा।

इसके साथ ही आदरणीय जिल बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को विभिन्न ब्लॉकों से संबंधित चयन वेतनमान की पत्रावलियों का भी शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की गई, ताकि पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ मिल सके। महासंघ ने जनपद के सभी 15 ब्लॉकों से संबंधित चयन वेतनमान की सूची भी ज्ञापन के साथ उपलब्ध कराई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अधिकारियों से शिक्षकों की इन समस्याओं पर समयबद्ध एवं सकारात्मक कार्रवाई करते हुए लंबित भुगतान और चयन वेतनमान संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने का आग्रह किया। साथ ही शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं का समय से पूर्ण कराना, रसोइयों का समयबद्ध मानदेय भुगतान, खाद्यान्न का समुचित मात्रा में आवंटन आदि विभिन्न मुद्दों पर वार्ता कर उनका समयबद्ध निस्तारण करने का आग्रह किया जिसके क्रम आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस