7:37 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। स्व. तरुण यादव रनिंग एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

बिसौली। बृहस्पतिवार को स्व. तरुण यादव रनिंग एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ राज्य एवं केंद्रीय पुलिस बल में नौकरी के प्रति प्रेरित करना है।
नगर के मदन लाल इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल, शील्ड तथा नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। श्री प्रेमी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनने पर युवाओं के लिए बिसौली में स्व. बनबारी सिंह यादव के नाम से बड़ा स्टेडियम बनवाया जाएगा। जिससे कि हमारे नौजवान तथा छात्रों को सेना, पुलिस आदि भर्ती की तैयारी के लिए कहीं आसपास के क्षेत्र में नहीं जाना पड़ेगा। खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन करता है। समाजवादी पार्टी की जब-जब प्रदेश में सरकार बनी है, खेल और खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहन करने का कार्य किया है। प्रतियोगिता में
विजयी खिलाड़ियों में लक्ष्मण कुमार 1600 मीटर दौड़ में प्रथम, रजत यादव द्वितीय एवं कमल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में पी.के. मुरादाबाद प्रथम, रवि यादव द्वितीय, सुमित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में पी.के. मुरादाबाद ने प्रथम, मनीष यादव द्वितीय एवं विकास यादव तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान आयोजक दल के आदेश यादव, अरुण यादव, भुवनेश यादव, विकास यादव, टीपू यादव, मनीष यादव, सूरज यादव, विजय यादव, रवि यादव, सुमित यादव, विपुल यादव, बंटू यादव आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस