बदायूं, 10 सितम्बर 2026 — आज राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूं में हिंदी के प्रोफेसर डॉ. रविन्द्र सिंह यादव एवं इतिहास के प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार का स्थानांतरण होने के बाद उनके लिए भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। शासन की ऑनलाइन स्वैच्छिक स्थानांतरण सुविधा का लाभ लेते हुए दोनों प्राध्यापकों ने अपना स्थानांतरण बरेली शहर में संचालित अवन्ति बाई राजकीय महिला महाविद्यालय में करा लिया है। दोनों प्राध्यापक स्वैच्छिक रूप से स्थानांतरित होने के बाद आज राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में उपस्थित हुए तो महाविद्यालय में के स्टाफ इन छात्राओं में खुशियों माहौल उत्पन्न हुआ। महाविद्यालय के गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने आनन फानन में अपने दोनों साथियों के लिए
विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
शाल ओढ़ा कर एवं माल्यार्पण कर दोनों प्राध्यापकों को डॉ भीमराव अंबेडकर जी का चित्र भेंट किया गया।
इस अवसर पर डॉ राजधन, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. राकेश कुमार जयसवाल, डॉ. संजीव राठौर, डॉ दिनेश सिंह, डॉ. सचिन राघव, डॉ. जुनैद आलम, डॉ. राशेदा खातून , डॉ. ज्योति बिश्नोई , संजीव शाक्य, वीर बहादुर आदि ने अपने संबंधों और स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


