किशनी के हादसा पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता, जताई शोक संवेदना।
मैनपुरी 10 सितंबर ।
हरियाणा के पलवल में गोगामेड़ी से लौटते समय हुए सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से बुधवार को भाजपा नेता अनुजेश प्रताप यादव ने मुलाकात की।
उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन हाकिम सिंह यादव और करहल मंडल अध्यक्ष कल्पेन्द्र भारतीय के साथ ग्राम चांदा, मुर्गियां, हविलिया व शिकोहाबाद पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
अनुजेश ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मैनपुरी से अरुण कुमार।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


