बदायूं: 5 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने कब्रिस्तान की बाउंड्री के अंदर से की गिरफ्तारी, गलत नंबर प्लेट लगाकर और चेसिस नंबर घिसकर बेचते थे चोरी के वाहन
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों पर गलत नंबर प्लेट लगाकर तथा चेसिस नंबर घिसकर उन्हें बेचने का काम करते थे।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की अगुवाई में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग और वाहन चोरी के मामलों के अनावरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 10 सितंबर 2026 को कोतवाली पुलिस ने कब्रिस्तान की बाउंड्री के अंदर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा पुत्र पप्पू, निवासी नाहर खां सराय, थाना कोतवाली बदायूं; मुजाहिद पुत्र साहिद, निवासी खेड़ा बुजुर्ग, थाना सिविल लाइन बदायूं; और आशु पुत्र मुन्ने, निवासी बदरियां, थाना सोरों, कासगंज के रूप में हुई है।
पांच मोटरसाइकिलें बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न वाहन बरामद किए—
हीरो पैशन प्रो, सिल्वर रंग — वास्तविक नंबर UP24AA3484
हीरो स्पेलेंडर प्लस, काला रंग — UP24AC7995
हीरो सुपर स्पेलेंडर, काला रंग — UP24N9613
हीरो पैशन प्रो, काला रंग — नंबर प्लेट पर UP87 A 0934 अंकित
हीरो स्पेलेंडर प्लस, काला रंग — UP25DU7499
पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ मोटरसाइकिलों पर फर्जी अथवा दूसरी गाड़ियों के नंबर अंकित थे। एक मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर को घिसकर मिटाने का भी मामला सामने आया है। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहनों के वास्तविक पंजीकरण नंबर और स्वामियों की जानकारी का सत्यापन किया गया।
मुकदमा दर्ज, न्यायालय में पेश किए आरोपी
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 224/2026 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राजा और आशु का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों की भी जानकारी पुलिस ने जारी की है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में व0उ0नि0 हरिओम सिंह, उ0नि0 संजय तोमर, हे0का0 665 वसीम अहमद, का0 107 कुलदीप मावी, का0 1314 जितेन्द्र कुमार और का0 598 सुवेन्द्र शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


