बागपत हादसा: 11 घायलों को मिली छुट्टी, अब 6 का चल रहा इलाज।
बागपत / बदांयू 10 सितंबर।
जानकारी के अनुसार बागपत के समीप बीते रविवार की रात बड़ागांव कट के पास ट्रक की साइड लगने से बदांयू के श्रद्धालुओं की पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। इस हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत और 23 घायल हो गए थे।
राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं वापस जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में रविवार रात यह हादसा हुआ था। सभी घायलों को जिला अस्पताल, मेरठ मेडिकल कॉलेज और जीटीबी दिल्ली में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को 8 घायलों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद मेरठ और दिल्ली में 15 घायल भर्ती रह गए थे।
बुधवार को तीसरे दिन बड़ी राहत मिली। मेरठ मेडिकल कॉलेज और जीटीबी दिल्ली से 11 घायलों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी मिल गई। परिजन उन्हें घर लेकर चले गए। अब इन दोनों अस्पतालों में सिर्फ 2-3 घायल भर्ती रह गए हैं।
वहीं गंभीर रूप से घायल उर्मिला, विकास यादव, उसकी पत्नी सोनी समेत चार घायलों का बदायूं मेडिकल कॉलेज और बरेली के निजी अस्पतालों में अभी भी उपचार चल रहा है।
इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि घायलों की हालत में अब सुधार है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


