विकसित भारत क्विज एवं विधिक जागरूकता शिविर
दिनांक 10 सितंबर 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, बदायूं के सहयोग से विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज रहे। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री आदित्य सिंह, यूथ लीडर श्री रविंद्र पाल सिंह, श्री पीयूष यादव, श्री अखिलेश यादव एवं श्री मणिक मौर्य सहित युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की ओर से वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. भावना सिंह, डॉ. बृजेश कुमार एवं श्री रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के लिए माय भारत (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए शीघ्र, सुलभ एवं सक्षम न्याय की प्रक्रिया तथा विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक कमलेश कुमारी, नेहा कश्यप एवं मलम बी. द्वारा छात्राओं को आवश्यक विधिक जानकारी प्रदान की गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


