2:52 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

बमनौसी में शेड्यूल से नहीं मिल रही बिजली, ओवरलोडिंग से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन कर डीएम से लगाई गुहार

बमनौसी में शेड्यूल से नहीं मिल रही बिजली, ओवरलोडिंग से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन कर डीएम से लगाई गुहार।

उझानी बदांयू 10 सितंबर।

ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र भूड़ा भदरौल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बमनौसी में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार नहीं मिल रही है। आए दिन ओवरलोडिंग के कारण उमस भरी गर्मी में समय पर बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं में रोष है।

गुस्साए ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन कर जिलाधिकारी बदायूँ को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि फीडर पर क्षमता बढ़ाकर ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि ग्रामवासियों को तय शेड्यूल के अनुसार बिजली मिल सके।

शिकायत पत्र देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी कादरचौक सत्यवीर सिंह यादव, सुरेश, संतोष, अवधेश, सतेन्द्रपाल, रामरतन, सुनील, बबलू, हरवंशी, प्रान सिंह, रीगल यादव सहित गांव के कई उपभोक्ता शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस