बदायूं
बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सपा विधायक हिमांशु यादव, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
केशव गुप्ता
उसहैत। बदायूं के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के उसहैत इलाके में सपा विधायक हिमांशु यादव ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने असमया रफतपुर, बेहटी, चेतराम नगला, अहमद नगर बछौरा और भुंडी सहित कई गांवों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति देखी और ग्रामीणों से बातचीत की।
इस दौरान विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।
विधायक हिमांशु यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीण परिवारों की समस्याओं की जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह लगातार प्रयास करेंगे।
दौरे के दौरान सहदेव यादव, रामवीर कश्यप, रमेश प्रधान, मुनीश प्रधान, अजीत, रितिक, मनवीर, गिरिजपाल, सोनेलाल, जुगेंद्र पाल, राकेश सिंह, राकेश पाल, जयपाल कश्यप, कुलदीप यादव, विवेक यादव, कृष्णवीर, विजय वीर, अटल यादव, सय्यद असगर अली उर्फ शब्बू मियां और बुध पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


