12:48 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

समरसेविल ठीक करते समय युवक को लगा करंट, मौत से मचा कोहराम

बदायूं

समरसेविल ठीक करते समय युवक को लगा करंट, मौत से मचा कोहराम

केशव गुप्ता

साढ़ू के घर पानी भरने के दौरान हुआ हादसा, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के दियोरिया गांव में साढ़ू के घर पानी भरने के दौरान समरसेविल ठीक करते समय एक युवक को करंट लग गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी लालू (29) पुत्र महीपाल दियोरिया गांव में अपने साढ़ू के घर पानी भरने गया था। इसी दौरान समरसेविल में आई खराबी को ठीक करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
बताया गया है कि मृतक की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 12 वर्ष और एक वर्ष है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस