मैनपुरी : एलपीजी टैंकर पलटकर खाई में गिरा, 38 घंटे तक दहशत में रहे 2000 लोग।
मैनपुरी 10 सितंबर ।
मथुरा रिफाइनरी से नेपाल जा रहा 18 टन एलपीजी से भरा कैप्सूल दन्नाहार क्षेत्र के बटरौली गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे के बाद गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में 38 घंटे तक दहशत का माहौल रहा।
गैस रिसाव होने से फैली दहशत,
38 घंटे बाद हटाया जा सका कैप्सूल।
दो हजार से अधिक वाहनों का बदलना पड़ा रास्ता।
दरअसल घटना सोमवार रात करीब 12:30 बजे की है। चालक को नींद की झपकी आने से टैंकर अनियंत्रित हो गया। टैंकर पलटते ही नोजल क्षतिग्रस्त हो गया और गैस का रिसाव होने लगा।
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर दन्नाहार और सिंधिया तिराहे से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।
इंडियन ऑयल फर्रुखाबाद के सेफ्टी मैनेजर प्रकाश सिंह की निगरानी में रेस्क्यू चला। फायर विभाग की टीम लगातार पानी की बौछार करती रही। बुधवार दोपहर 2:30 बजे दो क्रेन की मदद से कैप्सूल को बाहर निकाला गया। नोजल में फंसा लकड़ी का टुकड़ा हटते ही बची गैस तेजी से बाहर निकली, मशीन में प्रवाह 18% मिला।
मैनपुरी-आगरा मार्ग पर रोज 1000-1200 वाहन निकलते हैं, 38 घंटे में 2000 से ज्यादा वाहनों को 7-8 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। वाहनों को घिरोर, सिंधिया तिराहा, ज्योती तिराहा होकर डायवर्ट किया गया।
आसपास के 10 पेट्रोल पंप और 8 स्कूल 38 घंटे तक बंद रहे।
घरों में चूल्हे नहीं जले, लोगों ने दो रात जागकर काटी।
मैनपुरी से अरूण कुमार की रिपोर्ट।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


