10:44 am Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस का वांछित व वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, 07 गिरफ्तार

बदायूं पुलिस का वांछित व वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, 07 गिरफ्तार

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशानुसार जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना कुंवरगांव पुलिस ने दिनांक 09 अगस्त 2026 को मु0अ0सं0 129/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय, बदायूं के समक्ष पेश किया।

थाना अलापुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त अर्जुन पुत्र जंजाली, निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना अलापुर, बदायूं को गिरफ्तार किया। अभियुक्त स्पेशल केस संख्या 461/2020, सरकार बनाम अर्जुन, धारा 272/273 भादवि, 60 आबकारी अधिनियम एवं धारा 83 सीआरपीसी में वांछित था।

इसी क्रम में थाना जरीफनगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त शिशुपाल पुत्र साहब सिंह, निवासी ग्राम वजीरपुर, थाना जरीफनगर, बदायूं को गिरफ्तार किया। अभियुक्त वाद संख्या 1744/23, धारा 323, 324, 504 भादवि से संबंधित था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सहसवान, बदायूं के समक्ष पेश किया गया।

वहीं थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत चार अभियुक्तों सुनिल पुत्र उदयवीर, सतेन्द्र पुत्र बाबूराम, निवासीगण ग्राम कैली, थाना उसावां, बदायूं तथा मुखवीर पुत्र वीरेन्द्र और धीरज पुत्र वीरेन्द्र, निवासीगण ग्राम रतेनंगला, थाना उसावां, बदायूं को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। चारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

banar

Sketching it out

विज्ञापन एक्सप्रेस