9:33 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में गूंजा जय वाल्मीकि का जयघोष, जयंती से पहले ही बना महा-माहौल

सहसवान में गूंजा जय वाल्मीकि का जयघोष, जयंती से पहले ही बना महा- माहौल

सहसवान (बदायूं) – नगर के मोहल्ला नीची निन्होर वाल्मीकि बस्ती में आज कुछ ऐसा हुआ कि पूरा माहौल वाल्मीकिमय हो गया। स्थान – गमा देवता पर महर्षि वाल्मीकि जयंती 2026 की तैयारियों को लेकर बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में समाज ने एकता की ऐसी मिसाल पेश की, कि देखने वाले देखते रह गए।
बताया जा रहा है कि इस साल 26 अक्टूबर को होने वाली महर्षि वाल्मीकि जयंती को पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर मनाने की तैयारी है।
बैठक का सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब सर्वसम्मति से नई जयंती कमेटी का ऐलान हुआ।

🔥 अध्यक्ष पद पर – युवाओं के चहेते शालू उर्फ सुनील वाल्मीकि
🔥 महामंत्री पद पर – तेज-तर्रार विवेक वाल्मीकि

नामों का ऐलान होते ही पूरे पंडाल में “महर्षि वाल्मीकि अमर रहें, जय भीम – जय वाल्मीकि” के नारों से गमा देवत गूंज उठा। समाज के बुजुर्गों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया और फूलों की बारिश कर दी।

समाज के लोगों ने कहा – “इस बार जयंती सिर्फ जयंती नहीं, एकता और भाईचारे का महाकुंभ होगी।”

अब देखना ये है कि नई कमेटी सहसवान में इस बार कैसा इतिहास रचती है। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, माहौल बन चुका है।

विज्ञापन एक्सप्रेस