10:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामलीला मैदान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिसौली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक की दिवंगत माता पूज्यनीय मनोरमा पाठक का दसवां संस्कार श्रद्धांजलि समारोह नगर के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष की माता जी को बीजेपी के तमाम नेताओं के अलावा सपा, कांग्रेस, बसपा समेत कई पार्टी के नेताओं ने रामलीला मैदान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, एमएलसी प्रतिनिधि शरदेंदु पाठक, ब्लाक प्रमुख विक्रांत यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. अनिल शर्मा, शैलेश पाठक, पूर्व विधायक आर. के. शर्मा, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, हरिओम पाराशरी, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, राणा प्रताप सिंह, मुनेन्द्र पाल पाठक, गोपाल पाठक, संजय पाठक, विजय पाठक, एड. सचिन पाठक, नवल पाठक, राजू पाठक आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.