कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दातागंज के बाढ़ कटान प्रभावित नगरिया खनू गांव का दौरा किया , कटान प्रभावित किसानों के लिए जमीन के बदले जमीन मांगेंगी कांग्रेस
# दातागंज में 2 करोड़ 90 लाख रुपये की कटाव निरोधक परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी,धरातल पर नहीं हुआ कोई काम , नगरिया खनू , बिहारीपुर ,कटकौरा समेत कई ग्रामों में कटान जारी,सैकड़ों किसानों के हजारों बीघा खेत रामगंगा में समाये
# भाजपा की कटाव निरोधक परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी – अजीत यादव
——————————————————————————
बदायूँ। 09 सितंबर। भाजपा सरकार में दातागंज में कटाव निरोधक परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। रामगंगा के किनारे बसे दर्जनों ग्रामों में कटान रोकने के लिये स्वीकृत हुई 2करोड़ 90 लाख रुपए की कटाव निरोधक परियोजना धरातल पर नहीं उतर पाई।जिसका खामियाजा हजारों किसानों को भुगतना पड़ा है।नगरिया खनू , बिहारीपुर ,कटकौरा समेत कई ग्रामों में किसानों की हजारों बीघा जमीन कटान के चलते रामगंगा में समा गई है।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बुधवार को दातागंज विधानसभा के बाढ़ कटान प्रभावित नगरिया खनू गांव का दौरा करने के बाद कहीं। उनके नगरिया खनू गांव में पहुंचने की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्हें रामगंगा से कटान का स्थलीय निरीक्षण कराने ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि कटान रोकने के लिए भाजपा सरकार ने धरातल पर कोई काम नहीं किया। फसलों के नुकसान का कोई सर्वे नहीं कराया गया है। कटान से रामगंगा में सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा जमीन समा गई है उसका कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों ने कटान से रामगंगा में समाई जमीन के बदले जमीन की मांग उठाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस बाढ़ कटान पीड़ितों के साथ खड़ी है। कहा कि जिन किसानों की जमीनें कटान के चलते रामगंगा में समा गई हैं उनकी जमीन के बदले जमीन की मांग का कांग्रेस समर्थन करती है।उन्होंने तत्काल नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा दिए जाने और कटान रोकने को युद्धस्तर पर कार्य शुरू कराने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि दातागंज में बाढ़ और कटान की समस्या के लिए दातागंज भाजपा विधायक और भाजपा की डबल इंजन की सरकार जिम्मेदार है। कटाव निरोधक परियोजना का 2 करोड़ 90 लाख रुपये कहां खर्च हुआ इसका हिसाब भाजपा विधायक व उनकी सरकार को देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस के समर्थन से बनने वाली सरकार दातागंज में बाढ़ और काटन की समस्या का स्थाई समाधान कराएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ नवनीत यादव, ओमप्रकाश , गिरीश चंद्र, संजीव यादव , राजीव मौर्य , देश राज मौर्य, बब्बू शर्मा , अखिलेश ,राजीव , छबीले बाल्मीकि समेत सैकड़ों कांग्रेसी और ग्रामीण मौजूद थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


