8:06 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

श्री गणेश कथा के आयोजन से पूर्व हुआ भोला धाम में भूमि पूजन

श्री गणेश कथा के आयोजन से पूर्व हुआ भोला धाम में भूमि पूजन
दिनांक 14 सितंबर से प्रारंभ हो रहे श्री गणेश महोत्सव के लिए आज विधिवत श्री गणेश कथा स्थल पूजन किया गया । पंडित हरिशंकर शर्मा ने वेद मंत्रों के द्वारा भूमि पूजन किया , जिसमें संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय संयोजक सुनील वार्ष्णेय महामंत्री सुनील गुप्ता , नितेश वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता , मनोज वैश्य, संतोष गुप्ता ,रामेश्वर दयाल, राहुल राठौर , अवनेश साहू , राहुल चौबे ,दीपक सक्सेना ,केशवनाथ वैश्य ,अनिल साहू , अंकित गुप्ता, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे | शोभा यात्रा प्रमुख नितेश वार्ष्णेय ने बताया कि दिनांक 13 सितंबर को भगवान गणेश ब्राह्मण धर्मशाला में आकर पधारेंगे वहां उनका श्रृंगार पूरा करने के उपरांत दिनांक 14 सितंबर को दिन सोमवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना करके 11:00 बजे से शोभा यात्रा निकलेगी जिसमेें कथा वाचक किशोरी मनु प्रिया जी रथ पर सवार होकर भगवान गणेश के साथ भजन कीर्तन , काली अखाड़ा , ढोल नगाड़ों के साथ भोला धाम पहुंचेंगी | महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया दिनांक 14 सितंबर से 06:30 बजे से 10:00 बजे तक 18 सितंबर तक श्री गणेश कथा होगी | संयोजक सुनील वार्ष्णेय ने बताया दिनांक 19 सितंबर को ब्रज के कलाकारों के द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा तथा 20 सितंबर को श्री गणेश विसर्जन यात्रा भोला धाम से प्रारंभ होकर टिकट गंज चौराहे से लालपुल तक पदयात्रा उसके बाद वाहनों द्वारा कछला को प्रस्थान करेगी | वहां भगवान गणेश का विसर्जन किया जाएगा | उपरोक्त्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा द्वारा दी गई

विज्ञापन एक्सप्रेस