7:25 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बाइक पोल से टकराई, मौके पर ही युवक की मौत

बिल्सी में बाइक पोल से टकराई, मौके पर ही युवक की मौत।

बदायूं 9 सितंबर ।

बिल्सी थाना क्षेत्र के बरनी ढकपुरा गांव के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान गांव निवासी अधिवक्ता अखिलेश यादव ने रजनेश (25) पुत्र ओमपाल के रूप में की। परिजनों के मुताबिक रजनेश मंगलवार रात बिल्सी से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही मौत हो गई। रात होने से किसी की नजर नहीं पड़ी और शव रातभर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।

उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस