6:31 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। आशीष शर्मा को जिला मंत्री मनोनीत किया

बिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने ग्राम भटपुरा निवासी आशीष शर्मा को जिला मंत्री मनोनीत किया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव में कुल मतदाताओं के 20% ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट प्रभावी और निर्णायक भूमिका के लिए तैयार करना ही ब्राह्मण महासभा के उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में ब्राह्मण समाज केवल उसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी का समर्थन करेगा जो उनके हितों की रक्षा और विकास की बात करेगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नाथूलाल मिश्रा, हरिओम पाराशरी, सुधाकर शर्मा, आकाश मिश्रा, लखन शर्मा, नगर पालिका सभासद दीपक पाठक, उपेंद्र शर्मा सहित क्षेत्र के ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस