5:21 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

करहल पहुंचे डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पक्ष-विपक्ष से सुनीं जमीनी समस्याएं

करहल पहुंचे डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पक्ष-विपक्ष से सुनीं जमीनी समस्याएं।

करहल मैनपुरी 9 सितंबर ।

करहल तहसील में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी पहुंचे। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न मामलों और जमीनी विवादों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी ने पक्ष और विपक्ष दोनों से जुड़े मामलों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


इस मौके पर उप जिलाधिकारी श्रीकृष्ण तेजस्व, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान, तहसीलदार अरविंद गौतम, खंड विकास अधिकारी नवनीत गौतम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मैनपुरी से अरुण कुमार।

विज्ञापन एक्सप्रेस