5:21 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की छठी आज, मोहिउद्दीनपुर राम मंदिर में कढ़ी-चावल प्रसाद का वितरण

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की छठी आज, मोहिउद्दीनपुर राम मंदिर में कढ़ी-चावल प्रसाद का वितरण

सहसवान-। नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर स्थित हनुमंत धाम श्री राम मंदिर में आज भगवान श्री कृष्ण की छठी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छह दिन बाद छठी उत्सव मनाने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत आज बुधवार, 9 सितंबर को मंदिर प्रांगण को फूलों, मोर पंख और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है।

मंदिर समिति के अनुसार आज शाम 8:00 बजे कान्हा जी का विशेष श्रृंगार, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के उपरांत सभी भक्तों के लिए कढ़ी-चावल के भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजकों ने नगर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

स्थान: हनुमंत धाम श्री राम मंदिर, मोहिउद्दीनपुर
समय: आज शाम 8:00 बजे

विज्ञापन एक्सप्रेस