5:21 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ शपथ समारोह

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूँ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ शपथ समारोह ।

सहसवान (बदायूं) संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शपथ में भाग लेकर उत्तम प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के संरक्षण में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा-‘नशा हमारे जीवन को धीरे-धीरे करके नष्ट करने का कार्य करता है। इसलिए हमें अपने घर एवं आसपास के लोगों को जागरूक करना होगा।
नोडल अधिकारी डॉ. ब्रह्म स्वरूप सिंह ने कहा-‘ नशा मुक्त भारत में सर्वाधिक योगदान हमारे देश के युवाओं का रहता है ।यदि हमारा देश का युवा पहल करें तो हमारा देश प्रगति कर सकेगा।
नोडल अधिकारी डॉ ब्रहमस्वरुप ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई कि वह अपने आसपास या अपने परिचित सभी को नशे से दूर रहने का आग्रह करेंगे। कार्यक्रम में (असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी )डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ .रजनी गुप्ता, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य ,डॉ .राजेश सिंह, डॉ .सौरभ नागर , डॉ. नवीन कुमार,डॉ. नीति सक्सेना , डॉ. सूर्य प्रताप गौतम आदि व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मनोज कुमार, रोदास,कमल,आशीष शामिल रहे।
विद्यार्थियों में सैयद खबर हसन, गुलिस्तां, शिवानी नेहा अंजलि ,मंजली,रुही बी,शिफा रहमान,सना बी, अलीशा फात्मा,गुलशन आदि ने उत्साह के साथ भाग लिया।

/रविशंकर चौहान

विज्ञापन एक्सप्रेस