11:50 am Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी की मौत, सहसवान पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी की मौत, सहसवान पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा

सहसवान बदायूं-मेरठ राज्य राजमार्ग पर शहबाजपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे एक नंदी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नंदी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली सहसवान पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल और दरोगा ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन मंगवाई और सड़क पर पड़े नंदी के शव को सम्मान के साथ हटवाकर सुरक्षित स्थान पर दफनाने की व्यवस्था शुरू कराई, ताकि मार्ग पर आवागमन बाधित न हो और मृत पशु का सम्मान बना रहे।

पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों में काफी सराहना हो रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस