सहारनपुर कलेक्ट्रेट में सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद को ध्वस्त किये जाने और सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
# जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे कांग्रेसियों को नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस ने रोका , नायब तहसीलदार ने आकर लिया ज्ञापन
# संविधान की हत्या कर रही योगी सरकार – अजीत यादव
—————————————————————————
बदायूँ। 08 सितम्बर। सहारनपुर कलेक्ट्रेट में सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद को अदालती आदेश के बिना ध्वस्त किये जाने और सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की लखनऊ में कल हुई गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बदायूँ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। मंगलवार को दोपहर 01बजे कांग्रेसी नारे लगाते हुए आगे बढ़े तो पुलिस प्रशासन ने नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर रोक लिया । कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नायब तहसीलदार ने आकर ज्ञापन लिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों साल पहले से बनी मस्जिद को दुबारा उसी स्थान पर बनाने , मस्जिद ध्वस्त करने के दोषियों को सजा देने , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कांग्रेसियों को पीड़ितों से मिलने सहारनपुर जाने देने और प्रदेश में साम्प्रदायिक राजनीति पर रोक लगाने जैसी मांगें की गई हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त नहीं की गई बल्कि देश के संविधान के ऊपर हथौड़ा चलाया गया। योगी सरकार ने समाज में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने के लिए बिना अदालत के आदेश के रातों रात मस्जिद को ध्वस्त करा दिया। कहा कि मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद 1911 की थी और राजस्व अभिलेखों में इसका स्वामित्व वाहिद खान और याकूब खान के नाम पर दर्ज है।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां, दीपक मिश्रा और कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा जानबूझकर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू-मुस्लिम संघर्ष को भड़काने की कोशिश कर रही है,लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।
कांग्रेस जिला महासचिव आलोक सिंह, जिला सचिव राजीव पटेल , अहमद अमजदी ने मस्जिद ध्वस्त करने की कार्रवाई को संविधान के लिए काला दिन बताते हुए निंदा की।
कांग्रेस के विधि विभाग के जिलाध्यक्ष सूरज पाल सोलंकी, उपाध्यक्ष गोपाल पांडेय और एससी विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि योगी सरकार मस्जिदों को जानबूझकर निशाना बना रही है. सवाल है कि मस्जिद को गिराने की इतनी जल्दी क्यों की गई और ऊपरी अदालत में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार क्यों नहीं किया गया।
कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, दीपक मिश्रा, बफाती मियां , अहमद अमजदी, सूरज पाल सोलंकी, मुनेंद्र कन्नौजिया, मोरध्वज लोधी, राजीव पटेल, गोपाल पांडेय, इकरार अली, बन्ने खान , अकरम हंसी , नवनीत यादव, सुरेंद्र सिंह , सुभाष जाटव , भूपेंद्र सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


