7:03 pm Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, 24 घंटे में 5 बदमाशों की उड़ी नींद, सीधे पहुंचे जेल

!

सहसवान। कहते हैं कानून के हाथ लंबे होते हैं, आज थाना सहसवान पुलिस ने साबित भी कर दिया। एसएसपी के ‘खात्मा वारंटी’ अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने आज सुबह से ऐसा जाल फेंका कि एक नहीं, दो नहीं, पूरे पांच-पांच आरोपी एक साथ हवालात में बंद हो गए।

12 साल से पुलिस को चकमा दे रही थी ‘परवीन’, महिला दरोगा ने ही दबोचा!

सबसे दिलचस्प गिरफ्तारी रही गोपालगंज की परवीन की। 2014 से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने की बजाय फरार चल रही थी। पुलिस को लगा अब नहीं मिलेगी, लेकिन महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उसे घर से ही उठा लिया। मोहल्ले में चर्चा है – अब महिला अपराधी भी सुरक्षित नहीं।

क्लाइमेक्स तो बड़ेरिया कांड में आया – लाठियों के साथ 3 लठैत गिरफ्तार

असली फिल्म तो बड़ेरिया वाले केस में चली। पिछले महीने पानी के लिये ऐसा घमासान मचा कि 9 लोगों के सिर फूट गए, लाठियां टूट गईं। पूरा गांव दहल गया था। इसी केस में फरार चल रहे 3 मुख्य लठैत – रवेन्द्र, धनुपाल और विमलेश को आज सिद्ध बाबा मंदिर के पास से पुलिस ने उस वक्त दबोच लिया जब वो कछला रोड से भागने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनकी वो 3 खूनी लाठियां भी बरामद कर ली हैं, जिनसे उन्होंने कहर बरपाया था।

थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पूरे सहसवान में एक ही चर्चा है – “अब बदमाशों की खैर नहीं।”

विज्ञापन एक्सप्रेस