बदायूं। थाना सिविल लाइन में 7 सितंबर 2026 को दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं, फरार अभियुक्त के संबंध में थाना सिविल लाइन में अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें अभियुक्त की तलाश में जुटी हैं।
मामले में पुलिस विभाग की ओर से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


