सिविल लाइन पुलिस ने तेज रफ्तार से टक्कर मारने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क हादसे के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 319/2026 में धारा 281, 125(a) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त विशाल मौर्य पुत्र यादराम, निवासी चित्रांशनगर, थाना सिविल लाइन, बदायूं को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, वादी मानव गुप्ता पुत्र भगवान स्वरूप गुप्ता, निवासी महाराज नगर, थाना सिविल लाइन, बदायूं ने शिकायत दी थी कि विशाल मौर्य ने स्कॉर्पियो वाहन को तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। शिकायत के आधार पर 8 सितंबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके अलावा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में अभियुक्त के दो साथियों आकाश पुत्र केन्द्रपाल और प्रशान्त पुत्र चेतराम, दोनों निवासी चित्रांशनगर, थाना सिविल लाइन, बदायूं को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी टीम:
उ0नि0 आकाश तोमर
हे0का0 662 रजनेश कुमार
हे0का0 48 पुष्पेन्द्र
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


